उत्तराखंड में एक सप्ताह से नहीं आया कोरोना का नया केस, एक्टिव मामला भी नहीं - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड हेल्थ

उत्तराखंड में एक सप्ताह से नहीं आया कोरोना का नया केस, एक्टिव मामला भी नहीं

उत्तराखंड में शुक्रवार 24 फरवरी को एक अच्छी खबर यह रही कि यह राज्य अब कोरोना मुक्त हो चुका है। ‌एक सप्ताह में उत्तराखंड में कोई भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया है। साथ प्रदेश में फिलहाल कोई भी एक्टिव केस नहीं है। प्रदेश के स्वास्थ्य मिनिस्टर डॉ धन सिंह रावत ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कोविड-19 को लेकर प्रदेश की जनता की सतर्कता और विभागीय अधिकारियों के अथक प्रयासों की सराहना की है। भले ही उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के एक भी मामले ना हो, लेकिन बदलते मौसम के बीच लोगों के बीमार होने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में जनता को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Related posts

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने नभ नेत्र का किया उद्घाटन

admin

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे, देहरादून में जन औषधि केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे

admin

उत्तराखंड में आईएफएस अफसरों का तबादला, जानिए किसको क्या जिम्मेदारी मिली

admin

Leave a Comment