नया वेरिएंट : इस कंपनी ने 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 10 हजार रुपए से कम बजट में 5G फोन किया लॉन्च - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 6, 2026
Daily Lok Manch
Recent tech

नया वेरिएंट : इस कंपनी ने 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 10 हजार रुपए से कम बजट में 5G फोन किया लॉन्च

अगर आप नया 5G फोन कम बजट में लेने की सोच रहे हैं तो रेडमी ने ग्राहकों के लिए नया फोन लॉन्च किया है।  रेडमी ने अपने बजट 5G फोन Redmi A4 5G का नया वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसमें अब 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। यह फोन Amazon India और Xiaomi India पर उपलब्ध है।रेडमी ने पिछले साल नवंबर में अपना एक शानदार बजट 5G फोन पेश किया था जिसे Redmi A4 5G के नाम से पेश किया गया था। बजट फोन को पहले कम RAM के साथ पेश किया गया था लेकिन अब कंपनी ने कुछ महीनों बाद डिवाइस का एक नया वेरिएंट पेश किया है। जी हां, यह नया वेरिएंट ज्यादा रैम ऑफर कर रहा है। डिवाइस को आप Amazon India और Xiaomi India की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। बता दें कि इस फोन में 6.88-इंच का HD+ डिस्प्ले देखने को मिलता है। जबकि डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 प्रोसेसर है।

कीमत की बात करें तो Redmi A4 5G के नए वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है जिसमें आपको 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इस फोन को आप Amazon India या Mi India की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। कंपनी कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके खरीदारी करने पर 750 रुपये तक का डिस्काउंट भी दे रही है। वहीं, अगर आप फोन का सस्ता वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो Redmi A4 5G के 4GB + 64GB और 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 7,999 रुपये और 8,799 रुपये है।

Related posts

Himachal Pradesh kullu Cloud Burst VIDEO हिमाचल प्रदेश में फिर आपदा का कहर : बादल फटने से बड़ी तबाही, सैलाब में कई गाड़ियां बह गई और मकानों में पानी घुस गया, एक की मौत, तीन घायल, देखें वीडियो

admin

Mother dairy price hike : अमूल के बाद मगर डेयरी में भी बढ़ाए दूध के दाम, नई कीमत कल से होंगी लागू

admin

Uunchai film release : “ऊंचाई” आज सिनेमाघरों में हो रही रिलीज, फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी अपने दोस्त डैनी के सपने को पूरा करने के लिए जाते हैं एवरेस्ट पर

admin

Leave a Comment