BIHAR NDA Wins  बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर जीत, भाजपा सबसे ज्यादा सीटें पाकर नंबर एक पोजीशन पर पहुंची - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

BIHAR NDA Wins  बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर जीत, भाजपा सबसे ज्यादा सीटें पाकर नंबर एक पोजीशन पर पहुंची



बिहार चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। 243 में से 203 सीटों के साथ NDA रिकॉर्ड जीत की ओर है। जबकि महागठबंधन के खाते में 35 सीटें आ रही हैं। इस बीच पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि ये सुशासन की जीत है। NDA को 2020 के मुकाबले 70 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। प्रचंड जीत के बीच सम्राट चौधरी, ललन सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की।

पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU की झोली में इस बार 80+ सीटें हैं। वहीं 91 सीटों के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

बड़े चेहरों में राघोपुर से तेजस्वी यादव करीब 12 हजार वोटों से जीत गए हैं। वहीं बड़े भाई तेजप्रताप की महुआ से हार लगभग तय है। दोनों डिप्टी CM की जीत तय है।

महागठबंधन में राजद के खाते में 27, जबकि कांग्रेस 4 सीटों पर जीत की ओर है। PK की पार्टी जन सुराज और VIP का खाता भी नहीं खुला है। निर्दलीय समेत अन्य 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

अमित शाह ने X पर पोस्ट कर जीत की बधाई दी और इसे घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता का करारा जवाब बताया।

Related posts

बिहार में आपराधिक मंत्री को लेकर घमासान, नीतीश सरकार पर “हिंदी फिल्म का वीडियो शेयर करते हुए भाजपा ने किया करारा प्रहार”, देखें Video

admin

विधानसभा में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ‘ईडी’ पर दिया बयान बना चर्चा में

admin

Karnatak Oath Ceremony Congress : आज से कर्नाटक में कांग्रेस सरकार, सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने ली उप मुख्यमंत्री की शपथ, राहुल गांधी और प्रियंका के अलावा विपक्षी पार्टियों के यह नेता रहे मंच पर मौजूद

admin

Leave a Comment