BIHAR NDA Wins  बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर जीत, भाजपा सबसे ज्यादा सीटें पाकर नंबर एक पोजीशन पर पहुंची - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

BIHAR NDA Wins  बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर जीत, भाजपा सबसे ज्यादा सीटें पाकर नंबर एक पोजीशन पर पहुंची



बिहार चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। 243 में से 203 सीटों के साथ NDA रिकॉर्ड जीत की ओर है। जबकि महागठबंधन के खाते में 35 सीटें आ रही हैं। इस बीच पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि ये सुशासन की जीत है। NDA को 2020 के मुकाबले 70 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। प्रचंड जीत के बीच सम्राट चौधरी, ललन सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की।

पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU की झोली में इस बार 80+ सीटें हैं। वहीं 91 सीटों के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

बड़े चेहरों में राघोपुर से तेजस्वी यादव करीब 12 हजार वोटों से जीत गए हैं। वहीं बड़े भाई तेजप्रताप की महुआ से हार लगभग तय है। दोनों डिप्टी CM की जीत तय है।

महागठबंधन में राजद के खाते में 27, जबकि कांग्रेस 4 सीटों पर जीत की ओर है। PK की पार्टी जन सुराज और VIP का खाता भी नहीं खुला है। निर्दलीय समेत अन्य 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

अमित शाह ने X पर पोस्ट कर जीत की बधाई दी और इसे घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता का करारा जवाब बताया।

Related posts

VIDEO G20 Summit UK PM Rishi Sunak : जी-20 समिट में भाग लेने पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुरंग में कहा- I am a Proud Hindu

admin

दिल्ली-पुणे स्पाइसजेट फ्लाइट में AC फेल, गर्भवती महिला समेत कई यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, 6 घंटे बाद मिली दूसरी उड़ान

admin

VIDEO Vande Bharat Express : राजस्थान को मिली पहली “वंदे भारत एक्सप्रेस”, पहले दिन गुलाबी नगरी से दिल्ली के बीच दौड़ी, कल अजमेर से वाया जयपुर होकर दिल्ली होगी शुरू, सप्ताह में 6 दिन चलेगी, यह रहेगा रूट और किराया, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment