Landslide Badrinath Highway VIDEO : बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर भरभरा कर गिरा पहाड़, 200 मीटर हिस्सा बह गया, सैकड़ों तीर्थयात्री फंसे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 24, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Landslide Badrinath Highway VIDEO : बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर भरभरा कर गिरा पहाड़, 200 मीटर हिस्सा बह गया, सैकड़ों तीर्थयात्री फंसे


उत्तरी राज्यों में बारिश का दौर जारी है। वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर उत्तराखंड में भी बारिश और भूस्खलन की वजह से रास्ते रोक दिए हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा बह गया है। हाईवे बंद होने पर जगह-जगह 1000 से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। हाईवे छिनका और टयापुल विष्णु प्रयाग में भूस्खलन से बंद है। मार्ग खोलने का काम जारी है। प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश भर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि बुधवार को कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन पूरे राज्य में तेज बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं। बारिश से होने वाले भूस्खलन से संवेदनशील इलाकों में सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। उत्तरकाशी सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार रात के समय वर्षा हुई।‌ वर्तमान में भी यहां मौसम खराब बना हुआ है।



गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान लालढांग भटवाड़ी के पास थिरांग, हेल्गूगाड़ के पास यातायात सुचारू कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त वर्तमान समय में धरासू से गंगोत्री तक मार्ग यातायात सुचारू है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रहने का अनुमान है। आज देहरादून, टिहरी, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

Uttarakhand Chamoli Badrinath Highway



वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसा ही नजारा दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र और साहिबाबाद इलाके में हिंडन नदी के किनारे बसे गांवों में भी दिखाई दे रहा है। खास तौर से डूब क्षेत्र में बनाए गए मकानों में रह रहे लोग हिंडन नदी में एकाएक बाढ़ आने के बाद इलाके में हुए जलभराव के बाद बेहद परेशान हैं। इतना ही नहीं लोगों को अपना घर छोड़कर भी जाना पड़ रहा है। गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन हिंडन नदी किनारे नगर निगम द्वारा बनाई गई गौशाला में भरा हिंडन का पानी सारी गाय को नंदी पार्क में शिफ्ट किया। हालांकि, एनडीआरएफ की टीम और प्रशासनिक अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में दिन रात जुटे हुए हैं। वहीं स्थिति का जायजा लेने के लिए पुलिस अधिकारी भी पानी में उतरे हुए हैं।

Related posts

Covid-19 JN.1 New Cases In India : उत्तराखंड में कोरोना के नए वेरिएंट के दो केस सामने आए, मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि, दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

admin

कैबिनेट बैठक : धामी सरकार ने आबकारी नीति को मंजूरी दी, अब उत्तराखंड में सस्ती हो जाएगी शराब, वाहनों के फिटनेस चार्ज और आवास के लिए नक्शा पास कराने में भी मिली राहत

admin

Uttarakhand उत्तराखंड चमोली के जिला जज को किया गया निलंबित

admin

Leave a Comment