मां-बेटे ने आसमानी सफर पर अनोखे अंदाज में मदर्स डे मनाया, देखें खूबसूरत वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

मां-बेटे ने आसमानी सफर पर अनोखे अंदाज में मदर्स डे मनाया, देखें खूबसूरत वीडियो

मां-बेटे ने मातृ दिवस (मदर्स डे) अनोखे अंदाज में मनाया। इस मौके पर बेटे ने मां के आसमानी सफर को प्लेन में मौजूद यात्रियों को बताते हुए खूबसूरत संदेश भी दिया। इस दौरान बेटे ने मां को एक फूलों का गुलदस्ता भेंट कर गले लगाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। बता दें कि इंडिगो फ्लाइट में मां ‘पायलट’ और बेटा ‘को पायलट’ है। फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने मां बेटे के प्यार को तालियों से बजा कर स्वागत किया। ‌बता दें कि अमन ठाकुर इंडिगो की फ्लाइट में फर्स्ट ऑफिसर और को-पायलट के बतौर तैनात हैं। उस फ्लाइट में पायलट उनकी मां थीं। अमन ने फ्लाइट के पैसेंजर्स को बताते हुए कहा कि ‘मैं बीते 24 साल से एक पैसेंजर के रूप में अपनी मां के साथ सफर करता रहा हूं, लेकिन ये मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है कि अब मैं उनके साथ को-पायलट के रूप में काम करूंगा। को-पायलट अमन ठाकुर ने कहा आज स्पेशल डे है, उन्होंने आज के युवाओं को अपनी मां से प्यार करने का खूबसूरत संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि मैं आज जो कुछ भी हूं, अपनी मां की वजह से ही हूं। 

Related posts

पीएम मोदी ने एक्शन एआई सबमिट के मौके पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से की मुलाकात

admin

VIDEO I.N.D.I.A. 13 member Coordination Committee : इंडिया एलायंस की मुंबई में आयोजित बैठक में कोऑर्डिनेशन कमेटी की गई गठित, इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

admin

Shri Krishna Janmastami 2025 : कल पूरे देश भर में मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, कृष्ण मंदिरों में उत्सव और उल्लास होगा खास, वृंदावन सज कर तैयार

admin

Leave a Comment