Morocco earthquake
February 26, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

Morocco Earthquake: मोरक्को में विनाशकारी भूकंप से 2000 से ज्यादा लोगों की मौत, सैंकड़ों घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Morocco earthquake

मोरक्को में शुक्रवार को आए भीषण भूकंप में अभी तक 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय बयान जारी करते हुए कहा कि भीषण भूकंप में 2,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और कम से कम 2,000 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है। बयान के मुताबिक, 2,012 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 2,059 घायल हुए हैं, जिनमें 1,404 की हालत गंभीर है।

6.8 की तीव्रता का रहा भूकंप

कैसाब्लांका से मराकेश तक देश के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसके बाद कई ईमारतें ध्वस्त हो गईं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार शुक्रवार (शाम 6 बजे ईटी) आया और इसकी गहराई 18.5 किलोमीटर (11.4 मील) रही। भूकंप का केंद्र मराकेश से 71 किमी (44 मील) दक्षिण-पश्चिम में उच्च एटलस पर्वत में था।

माना जा रहा है कि कई लोग अभी भी मलबे में दबे हैं और बचाव प्रयास जारी हैं। कई शव पहले ही बरामद किये जा चुके हैं। मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की पूरी उम्मीद है। देश के शाही महल ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इसमें यह भी कहा गया कि सशस्त्र बल प्रभावित क्षेत्रों को स्वच्छ पेयजल, खाद्य आपूर्ति, तंबू और कंबल उपलब्ध कराने के लिए बचाव दल तैनात करेंगे। 

morocco earthquake

Related posts

New York insult Tricolour Flag VIDEO : देश में आक्रोश : अमेरिका में पीएम मोदी के दौरे को कवर करने गए न्यूज चैनल के भारतीय पत्रकार “तिरंगे को पैर से कुचलने पर खालिस्तानी समर्थकों से सड़क पर ही भिड़ गए”, देखें वीडियो

admin

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से किया कमाल

admin

BREAKING El Salvador Football match Crowd Huge VIDEO : दर्दनाक हादसा : फुटबॉल मैच के दौरान भीड़ हुई बेकाबू, स्टेडियम में मची भगदड़, जान बचाने के लिए मैदान में भागते रहे, 9 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment