मोदी सरकार 1 फरवरी को पेश करेगी आम बजट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

मोदी सरकार 1 फरवरी को पेश करेगी आम बजट

इस बार संसद में बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होने की संभावना है। वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार बजट पेश करेंगे। इस बार बजट रविवार, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की तरफ से तय किए गए संभावित कार्यक्रम का हवाला देते हुए अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।

बजट सत्र 2026 का पूरा शेड्यूल
वहीं, नए साल पहले सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति का पारंपरिक अभिभाषण होता है। लेकिन बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण 29 जनवरी को दोनों सदनों की बैठक नहीं होगी। संसद की बैठक 30 जनवरी को होगी, जिस दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने की संभावना है। इसके बाद, 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की बैठक नहीं होगी। केंद्रीय बजट रविवार, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा।


13 फरवरी को स्थगित होनी बैठक
राष्ट्रपति के अभिभाषण और केंद्रीय बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद संसद की बैठक 13 फरवरी को लगभग एक महीने के अवकाश के लिए स्थगित हो जाएगी। संसद की बैठक 9 मार्च को पुनः शुरू होगी और सत्र 2 अप्रैल, बृहस्पतिवार को समाप्त होगा। अधिकारियों ने बताया कि आम तौर पर संसद का सत्र शुक्रवार को स्थगित होता है, लेकिन 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और उसके बाद के वीकेंड को ध्यान में रखते हुए, सत्र 2 अप्रैल को समाप्त हो सकता है।


पहले 28 फरवरी को बजट होता था पेश
बता दें कि साल 2016 तक बजट 28 फरवरी को पेश किया जाता था, लेकिन 2017 में मोदी सरकार ने इसे बदलकर 1 फरवरी कर दिया। बजट पेश करने की तारीख को बदलने के पीछे का मकसद बजट के प्रावधानों को जल्दी लागू करना और नई वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल) से पहले विधायी प्रक्रिया पूरा करना है। इस बार का बजट खासतौर पर अर्थव्यवस्था की गति बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करेगा। साथ ही मिडिल क्लास को कुछ राहत देने की उम्मीद है।

Related posts

25 नवंबर , शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू राज्यपाल भी रह चुकीं हैं

admin

दिवंगत पूर्वजों के प्रति सम्मान व श्रद्धा का प्रतीक पितृपक्ष आज से शुरू, पितरों की आत्मशांति के लिए किए जाते हैं श्राद्ध, इस बार यह रहेंगी श्राद्ध की तिथियां, जानिए इसका क्या है महत्व

admin

Leave a Comment