August 23, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दिया डीए का गिफ्ट, इतने प्रतिशत हुई बढ़ोतरी

मोदी सरकार ने सेंट्रल कर्मचारियों को आज महंगाई भत्ते का गिफ्ट दिया है। केंद्र के इस फैसले के बाद  कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ‌ इससे लगभग 50 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। साथ ही पेंशन कर्मियों को भी इसका लाभ मिलेगा। राजधानी नई दिल्ली में आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। वहीं जनवरी और फरवरी 2022 का एरियर भी मिलेगा। बता दें कि नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से लागू होगा। गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 31% डीए मिलता है। इसे 3% बढ़ाकर 34% किया गया है। 

Leave a Comment