Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 27, 2026
Daily Lok Manch
मनोरंजन राष्ट्रीय

चमत्कार : आखिरकार राजू श्रीवास्तव ने “जाको राखे साइयां मार सके न कोई” की कहावत सही साबित कर दी, परिजनों और लाखों फैंस के खिले चेहरे

(Good news Raju shrivtastav Health update) : आज इस खबर की चर्चा करने से पहले यह चंद लाइनें भी बड़ी महत्वपूर्ण है, “जाको राखे साइयां, मार सके न कोई’… इसके साथ जीवन मृत्यु भी सब ईश्वर के हाथ में है। ऐसा ही देश के सबसे बड़े हास्य कलाकार और जिंदादिल इंसान राजू श्रीवास्तव के साथ हुआ है। 15 दिनों में राजू श्रीवास्तव को लेकर कई बार ऐसी खबरें आई कि पूरे देशवासियों को दुखी कर गई। इसके साथ सोशल मीडिया पर भी राजू श्रीवास्तव की मौत की अफवाह उड़ाई गई। लेकिन आज “चमत्कार” से कम नहीं हुआ है। सुबह हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को होश आ गया है। राजू की पत्नी, बच्चों और भाई, समेत रिश्तेदार-नातेदार के साथ उनके लाखों प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। राजू श्रीवास्तव दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए थे। इस दौरान पूरा देश उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा था। फैंस की दुआएं रंग लाई, राजू श्रीवास्तव को होश आ गया है। राजू श्रीवास्तव को लगभग 15 दिन बाद होश आया है। यही नहीं, कॉमेडियन की हालत में भी लगातार सुधार हो रहा है। राजू श्रीवास्तव के पर्सनल सेक्रेटरी गर्वित नारंग ने बताया कि एम्स के डॉक्टर राजू श्रीवास्तव की सेहत की निगरानी लगातार कर रहे हैं। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। श्रीवास्तव के पीआरओ अजीत सक्सेना ने कॉमेडियन की सेहत के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया राजू श्रीवास्तव को सुबह 8.10 बजे होश आ गया है।’ राजू के होश में आने से कॉमेडियन के परिवार के चेहरों की मुस्कान लौट आई है । राजू श्रीवास्तव के होश में आने से हर कोई अपनी खुशी जाहिर कर रहा है। सुनील पाल ने भी राजू श्रीवास्तव के होश में आने पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने कहा- गुड न्यूज दोस्तों…राजू भाई को होश आ गया है। थैंक गॉड..मैं कहता था ना कि चमत्कार होगा। परमात्मा हंसाने वाले को नाराज नहीं कर सकता। सारे परिवार को, सारे दोस्तों को, पूरे संसार को जिसने भी दुआएं कीं, हर किसी को प्यार। राजू भाई आप जियो हजारों साल। राजू श्रीवास्तव के पर्सनल सेक्रेटरी गर्वित नारंग ने बताया कि एम्स के डॉक्टर राजू श्रीवास्तव की सेहत की निगरानी लगातार कर रहे हैं। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था। उसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। राजू जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर एक बार फिर पूरे देश को अपनी कॉमेडी से हंसाएंगे।

Leave a Comment