Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार

बड़ा फैसला: सीएम धामी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आयोजित परीक्षा रद की


पिछले कई दिनों से उत्तराखंड की सियासत में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पिछले साल दिसंबर में आयोजित परीक्षा को पूरी तरह से रद कर दिया है। बता देगी यूकेएसएसएससी परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। जिसके वजह से कई दिनों से उत्तराखंड में हंगामा मचा हुआ है। अभी तक इस परीक्षा के पेपर लीक मामले में उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पेपर लीक मामले में सचिवालय के भी कई अधिकारी आरोपी पाए गए थे। 2 दिन पहले ही अपर निजी सचिव सूर्य प्रताप सिंह और गौरव चौहान को सस्पेंड कर दिया गया है। ‌ जिसके बाद इस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद अभ्यर्थी परीक्षा रद करने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UKSSSC परीक्षा को लेकर बुधवार के दिन रिव्यू मीटिंग की. सीएम धामी ने परीक्षा रद करने का एलान कर दिया है।

Leave a Comment