गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष की जमानत के बाद भी जेल से रिहाई रुकी, फंसा पेच - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 12, 2026
Daily Lok Manch
अपराध उत्तर प्रदेश

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष की जमानत के बाद भी जेल से रिहाई रुकी, फंसा पेच

तीन अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने गुरुवार को जमानत दे दी थी। उसके बाद उम्मीद थी कि आज आशीष मिश्रा की जेल से रिहाई हो जाएगी। लेकिन आशीष की रिहाई में एक और पेच फंस गया है। हाईकोर्ट की ओर से जारी बेल ऑर्डर में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 326 और 427 के अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 34 और 30 का जिक्र है। इसमें धारा 302 और 120बी का जिक्र नहीं है। धारा 302 हत्या और 120बी आपराधिक साजिश रचने से जुड़ी हुई है। जमानत ऑर्डर में 302 और 120बी का जिक्र नहीं है, इसलिए आशीष मिश्रा अभी जेल से बाहर नहीं आ सकता। अब आशीष मिश्रा के वकील हाईकोर्ट में एक बार फिर इन दोनों धाराओं को लेकर अपील करेंगे उसके बाद ही वह जेल से बाहर आ सकेगा।

Related posts

CM Yogi Massage PM Modi सीएम योगी का पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान, कहा- भारत को विश्व शक्ति बनाने का काम संभव कर दिखाया

admin

भाजपा सरकार के मुस्लिम कैबिनेट मंत्री ने भगवा पोशाक पहन मतदान कर दिया मैसेज

admin

Anurag Thakur played VIDEO : शिमला में सुखविंदर सिंह जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे तब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मैदान में चौके-छक्के लगा रहे थे, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment