सीएम योगी के आदेश पर मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि ने लिया बड़ा फैसला - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश धर्म/अध्यात्म

सीएम योगी के आदेश पर मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि ने लिया बड़ा फैसला

रामनवमी और हनुमान जयंती के मौके पर देशभर में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश में धार्मिक स्थलों (मंदिर और मस्जिद) पर लगने वाले लाउडस्पीकरों की आवाज धीमी करने के आदेश जारी किए थे। सीएम योगी का कहना था कि इन धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर पर होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में होने वाली आवाज परिसर के अंदर ही सुनाई दे। ‌ सीएम योगी ने यह फैसला समाज में सौहार्द्र बनाने की दिशा में पहल की थी। सीएम योगी के आदेश पर आज मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में स्थित भागवत भवन की छत पर लगे लाउडस्पीकरों को बंद कर दिया है। आज से लाउडस्पीकर की आवाज बाहर नहीं सुनाई देगी। जन्मभूमि ट्रस्ट एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के गुंबद पर लगे लाउडस्पीकर को बुधवार से बंद कर दिया गया है। मंदिर के अंदर भागवत भवन में लगे छोटे स्पीकर की आवाज भी धीमी कर दी गई है, जिससे आवाज मंदिर के बाहर न जाए। इस आदेश का तत्काल पालन किया गया है। वहीं श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिषद के पास में मौजूद शाही मस्जिद ईदगाह प्रबंधन को अभी सरकार का शासनादेश आने का इंतजार है।

Related posts

22 सितंबर, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

Lucknow alaya building collapsed बड़ी खबर : लखनऊ में बहुमंजिला इमारत भरभरा कर गिरी, 3‌ की मौत, कई लोग मलबे में दबे, डिप्टी सीएम मौके पर पहुंचे, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

admin

13 अक्टूबर, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment