Bollywood actress Madhuri Dixit mother Sneha lata Dies बॉलीवुड अभिनेत्री को मातृ शोक : माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का हुआ निधन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 1, 2026
Daily Lok Manch
मनोरंजन

Bollywood actress Madhuri Dixit mother Sneha lata Dies बॉलीवुड अभिनेत्री को मातृ शोक : माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का हुआ निधन

हिंदी सिनेमा की फेमस अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मां श्रीमती स्नेह लता दीक्षित का आज मुंबई में 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि माधुरी दीक्षित अपने मां के बहुत करीब थीं। इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षिक के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। उन्होंने बताया कि स्नेहलता दीक्षित का निधन स्वाभावित तरीके हुआ है। वहीं माधुरी दीक्षित ने भी खुद इस दुखद समाचार शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि ‘हमारी प्यारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा’। माधुरी अपनी मां स्नेहलता के बेहद करीब थी। पिछले साल उनके जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने मां के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं आई। कहते हैं ना कि एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त उसकी मां होती है। आपने मेरे लिए जो किया, जो सबक सिखाया, वो आपका मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है। मैं हमेशा आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं। मां से पहले माधुरी दीक्षित के पिता शंकर दीक्षित भी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनका निधन 13 सितंबर, 2013 को मुंबई में हुआ था। पिता के बाद सिर से मां का साया उठने के बाद माधुरी बेहद दुखी हैं।

Related posts

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्मी परदे के साथ निजी जिंदगी भी रोमांटिक रही, आज जन्मदिवस पर जानिए बाबूमोशाय के रोमांस सफर को

admin

फिल्म लाल सिंह चड्ढा और आमिर खान को लेकर अभिनेता अन्नू कपूर ने चेहरे पर कुछ गुस्से के भाव लाकर कहा, “मैं किसी को नहीं जानता हूं”, देखें वीडियो

admin

Bollywood Actor Shah Rukh Khan Film Jawan Review : बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई : सिनेमाघरों में पहले दिन ही “जवान” का जलवा, फिल्म को मिली बंपर ओपनिंग के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान हुए खुश

admin

Leave a Comment