Mandi bus accident हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा : हाईवे पर बस पलटी, 31 यात्री घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Mandi bus accident हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा : हाईवे पर बस पलटी, 31 यात्री घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया




हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर रविवार तड़के चार बजे चीर मील के पास एक लग्जरी टूरिस्ट बस के पलटने से 31 पर्यटक घायल हो गए हैं। इसमें 8 पर्यटक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह बस पर्यटकों को लेकर कसोल जा रही थी।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस (Mandi Bus Accident) में चालक और परिचालक सहित कुल 38 लोग सवार थे। हादसे में 31 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
छह अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि शेष यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Related posts

New Delhi Railway Station stampede दुखद हादसा  : महाकुंभ में जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद 18 लोगों की मौत, मरने वालों में 14 महिलाएं शामिल, ट्रेन पकड़ने की जल्दी में भीड़ हुई बेकाबू, वीडियो

admin

उत्तराखंड में इस साल 4 लाख से अधिक तीर्थयात्री चार धाम में दर्शन करने पहुंचे

admin

जनरल बिपिन रावत और पत्नी मधुलिका की अस्थियों को बेटियों ने हरिद्वार गंगा में प्रवाहित किया

admin

Leave a Comment