Mandi bus accident हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा : हाईवे पर बस पलटी, 31 यात्री घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Mandi bus accident हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा : हाईवे पर बस पलटी, 31 यात्री घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया




हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर रविवार तड़के चार बजे चीर मील के पास एक लग्जरी टूरिस्ट बस के पलटने से 31 पर्यटक घायल हो गए हैं। इसमें 8 पर्यटक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह बस पर्यटकों को लेकर कसोल जा रही थी।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस (Mandi Bus Accident) में चालक और परिचालक सहित कुल 38 लोग सवार थे। हादसे में 31 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
छह अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि शेष यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Related posts

Uttarakhand विकसित उत्तराखंड 2047 के लिए शीर्ष अधिकारियों का “मंथन”

admin

VIDEO : दहशत भरा मंजर : चलती ट्रेन से गिरी छात्रा स्टेशन के प्लेटफार्म के बीच में बुरी तरह फंसी, “मौत के चंगुल से निकलकर मिला नया जीवन”, देखें वीडियो

admin

VIDEO गृहमंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के सांसद के जन्मदिवस पर फोन करके बधाई दी और पूछी उम्र, सपा नेता ने कहा- कागजों में अभी 56 साल लेकिन दिल से 53 का हूं, देखें दोनों की बातचीत का दिलचस्प वीडियो

admin

Leave a Comment