काशी में चुनावी जंग के लिए पीएम मोदी से पहले ममता का दो दिनी डेरा, अखिलेश के साथ एक मंच पर भरेंगी हुंकार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

काशी में चुनावी जंग के लिए पीएम मोदी से पहले ममता का दो दिनी डेरा, अखिलेश के साथ एक मंच पर भरेंगी हुंकार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहीं हैं। मुख्यमंत्री ममता यहां दो दिन रहेंगी। बता दें कि वाराणसी में सातवें चरण  7 मार्च को चुनाव होना है। इसी को लेकर 4 और 5 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। पीएम मोदी यहां रोड शो के अलावा चुनावी जनसभा में भी करेंगे। लेकिन उससे पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम पहुंच रहीं हैं। वह शाम 4:30 बजे एयरपोर्ट आएंगी। शाम 6 बजे दशाश्वमेध घाट जाकर गंगा पूजन और गंगा आरती में शामिल होंगी। गुरुवार को यानी कल मुख्यमंत्री ममता और सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक ही मंच पर जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी अखिलेश यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रही हैं। पिछले साल बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने भी ममता बनर्जी के समर्थन में अपने पार्टी के नेताओं को प्रचार के लिए भेजा था। 

Related posts

UP 11 IPS officers transfer : ब्रेकिंग : सीएम योगी ने यूपी के 11 आईपीएस अफसरों के किए ट्रांसफर, कई जिलों के एसपी और एसएसपी भी बदले गए, देखें लिस्ट

admin

UP Cabinet Meeting : कैबिनेट की बैठक में योगी सरकार ने 32 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर, प्रदेश के लोगों को सस्ती दरों पर 5G सुविधाएं और पांच निजी विश्वविद्यालय खोलने को मिली मंजूरी

admin

सीएम योगी ने कहा- “राम नाम सत्य है के लिए चार लोग चाहिए पर कांग्रेस को चार भी नहीं मिले”

admin

Leave a Comment