सीएम योगी ने कहा- "राम नाम सत्य है के लिए चार लोग चाहिए पर कांग्रेस को चार भी नहीं मिले" - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 27, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

सीएम योगी ने कहा- “राम नाम सत्य है के लिए चार लोग चाहिए पर कांग्रेस को चार भी नहीं मिले”




गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज शाम 5 बजे प्रचार खत्म हो गया। प्रचार के आखिरी दिन भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ताबड़तोड़ चुनावी रैली की। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्जनों चुनावी रैली और रोड शो किए। प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात में कई चुनावी जनसभाएं की। ‌इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पार्टी को जमकर निशाना साधा।

“गुजरात के खेड़ा (महधा विधानसभा क्षेत्र) में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 403 में से मात्र दो सीट मिली हैं। उन्होंने कहा कि राम नाम सत्य है के लिए चार लोग चाहिए होते हैं पर कांग्रेस को चार भी नहीं मिले। आम आदमी पार्टी को तो एक भी सीट नहीं मिली”। वहीं गुजरात के धोलका विधान सभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद से मुक्त हो गया है। ये भारत की बढ़ती हुई प्रतिष्ठा का प्रमाण है। सुरक्षित भारत का नया मॉडल दुनिया के सामने पेश किया गया है। बता दें कि गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। ‌पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर को मतदान हो चुका है। बाकी बची सीटों पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश के एक साथ चुनाव नतीजे आएंगे। ‌

Related posts

(Himachal Pradesh assembly election) : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान

admin

Maharashtra CM महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के पद को लेकर मचे घमासान के बीच एकनाथ शिंदे ने कहा- मुझे भाजपा का फैसला मंजूर, देखें वीडियो

admin

Video: कोलकाता में लियोनल मेसी को देखने आए फुटबॉल फैंस राजनेताओं की जरूरत से ज्यादा मौजूदगी पर भड़क गए, स्टेडियम के स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां ग्राउंड में फेंकी, वीडियो

admin

Leave a Comment