Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

सीएम धामी ने 32 दिव्यांगजनों को किया सम्मानित, 4 घोषणाएं भी की


विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर शनिवार 3 दिसंबर को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 32 दिव्यांगजनों को प्रशस्ति पत्र मेडल, मानपत्र और 5-5 रुपए की धनराशि देकर सम्मानित किया। ‌ इस मौके पर सीएम धामी ने सभी दिव्यांगजनों का हौसला भी बढ़ाया। ‌ इस मौके पर सीएम धामी ने दिव्यांगों के लिए चार घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि दक्ष दिव्यांग कर्मचारियां, उनके सेवायोजकों, स्वतः रोजगार से रत दिव्यांग व्यक्तियों एवं दिव्यांग व्यक्तियों के सेवायोजक अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली धनराशि 05 हजार से बढ़ाकर 08 हजार रुपए की जाएगी। दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक यंत्र/उपकरण हेतु कृत्रिम अंग अनुदान की धनराशि 3500 रुपए से बढ़ाकर 7000 रुपए की जाएगी। वृद्धावस्था पेंशन योजना की तरह ही दिव्यांग पेंशन योजना को सरलीकृत करते हुए ऐसे समस्त दिव्यांग भी पेंशन हेतु पात्र होंगे, जिनके पुत्र/पौत्र 20 वर्ष से अधिक आयु के हों। दिव्यांगजनों को परीक्षाओं में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक में 05 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

Leave a Comment