जौनपुर चुनावी जनसभा में खाद की बोरी को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 16, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

जौनपुर चुनावी जनसभा में खाद की बोरी को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब सातवें चरण के लिए भाजपा और सपा के बीच टकराव पूरे चरम पर है। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर नए-नए हमले कर रहे हैं। आज इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सातवें चरण के विधानसभा चुनाव के लिए आज चुनावी रैली की। जौनपुर के शाहगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि कहने को तो भारतीय जनता पार्टी  दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन काम और वादों का आकलन करेंगे तो दुनिया की सबसे झूठी पार्टी नजर आएगी। बीजेपी सरकार किसानों को समय पर खाद नहीं दे पाई। खाद मिली तो बोरी से 5 किलो की चोरी हो गई। अगर ये बीजेपी वाले दोबारा आ गए तो खाद की बोरी से 10 किलो की चोरी कर लेंगे। इसके साथ अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। ‌बाबा जी कहते हैं कि हम 12 बजे सोकर उठते हैं, तब से हम भी उनके घर पर नजर रखे हुए हैं। आजकल मैं शाम को देखता हूं, धुआं उड़ता नजर आता है। अब तो आजकल उन्हें नींद नहीं आ रही है। 

Related posts

रील के चक्कर में ‘रियल’ जिंदगी न लगाए दांव पर, सीएम योगी का युवाओं को संदेश

admin

सम्राट पृथ्वीराज देखकर सीएम योगी इतना प्रभावित हुए कि तत्काल कर दिया बड़ा ऐलान

admin

बसपा ने यूपी चुनाव के लिए 54 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, जानिए किसे मिला टिकट

admin

Leave a Comment