प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल : सीएम योगी ने 13 आईएएस और 20 पीसीएस अफसरों के किए ट्रांसफर, "5 जिलों के डीएम भी हटाए", देखें लिस्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल : सीएम योगी ने 13 आईएएस और 20 पीसीएस अफसरों के किए ट्रांसफर, “5 जिलों के डीएम भी हटाए”, देखें लिस्ट

योगी सरकार ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। ‌बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश में अफसरों पर कड़ी निगाह रखे हुए हैं। पिछले करीब 1 महीने में सीएम योगी अब तक चार बार आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर चुके हैं। इस बार योगी सरकार ने 13 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर ट्रांसफर किए हैं। यह सभी ट्रांसफर शुक्रवार रात को किए गए। इन तबादलों में विशेष सचिव, मंडलायुक्त, डीएम, नगर मजिस्ट्रेट और मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इन ट्रांसफर में 5 जिलों के डीएम भी शामिल हैं। वाराणसी, कुशीनगर, उन्नाव, फतेहपुर और बलरामपुर के डीएम भी बदले हैं। वाराणसी में जिलाधिकारी की कमान अब एस. राजलिंगम संभालेंगे। राजलिंगम अभी तक कुशीनगर में डीएम थे। वहीं, उन्नाव के डीएम रवीन्द्र कुमार को कुशीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा फतेहपुर की जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे अब उन्नाव की डीएम होंगी। बलरामपुर की डीएम श्रुति को फतेहपुर भेजा गया है। वहीं, कानपुर के मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र कुमार अब बलरामपुर के डीएम होंगे। आईएएस अफसर राजेंद्र प्रताप सिंह को चित्रकूट धाम मंडल का कमिश्नर बनाया गया है, जबकि संजय कुमार को प्रबंध निदेशक-उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा संजय गोयल को झांसी मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। वाराणसी के डीएम रहे कौशल राज शर्मा को प्रयागराज मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं अंबेडकरनगर में सीडीओ के पद पर तैनात सुधीर कुमार कानपुर के नए मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए हैं। मृदुल चौधरी परियोजना निदेशक- ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी बने हैं। इनके अलावा योगी सरकार ने 20 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं।



Related posts

Uttarakhand देहरादून में आयोजित स्पर्श हिमालय महोत्सव के समापन सत्र में पहुंचे सीएम धामी

admin

मुख्यमंत्री योगी और सीएम धामी फिर एक मंच पर होंगे साथ, इस शहर में करेंगे जनसभा

Editor's Team

इस साल चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, आंकड़ा 25 लाख के पार हुआ

admin

Leave a Comment