उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देहरादून-बागेश्वर के डीएम बदले गए, गढ़वाल मंडल को मिला नया आयुक्त, 19 IAS समेत 29 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं, देखें किसे कहां मिली तैनाती - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 13, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देहरादून-बागेश्वर के डीएम बदले गए, गढ़वाल मंडल को मिला नया आयुक्त, 19 IAS समेत 29 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं, देखें किसे कहां मिली तैनाती

धामी सरकार ने शनिवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के 29 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया। इस व्यापक तबादला सूची में 19 IAS, 8 PCS और 2 सचिवालय सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार ने देहरादून और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को बदलने के साथ ही गढ़वाल मंडल को भी नया आयुक्त दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर निगम, समाज कल्याण, उद्योग, परिवहन और आपदा प्रबंधन समेत कई अहम विभागों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं।

सरकार ने देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को हटाकर सचिव नियोजन बनाया है। उनकी जगह आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी और स्मार्ट सिटी CEO नियुक्त किया गया है। आशीष चौहान पहले UCADA CEO और खेल एवं युवा कल्याण निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं आनंद स्वरूप को गढ़वाल मंडल का नया आयुक्त बनाया गया है। उनसे खाद्य, नागरिक आपूर्ति और U-PREPARE परियोजना का प्रभार वापस ले लिया गया है।

विनय शंकर पांडेय से गढ़वाल मंडल आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार वापस लेते हुए उन्हें नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ आयुक्त स्वास्थ्य की जिम्मेदारी दी गई है।

बागेश्वर में भी बड़ा बदलाव करते हुए अपूर्वा पांडेय को नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं पूर्व DM आकांक्षा कोण्डे को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा और कर्मचारी बीमा योजना निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा विभाग में हुए फेरबदल के तहत बीवीआरसी पुरुषोत्तम को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि रंजीत कुमार सिन्हा से उच्च शिक्षा विभाग वापस ले लिया गया है।

देहरादून नगर निगम में भी बदलाव किया गया है। नगर आयुक्त नमामि बंसल को हटाकर विद्यालयी शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। उनकी जगह आलोक कुमार पांडेय को नगर आयुक्त देहरादून नियुक्त किया गया है। उनसे PMGSY CEO का प्रभार वापस लिया गया है।

दीप्ति सिंह से महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा और कर्मचारी बीमा योजना निदेशक का प्रभार वापस लेकर उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण, अरविंदो सोसायटी और खेल एवं युवा कल्याण निगम की जिम्मेदारी दी गई है।

समाज कल्याण विभाग में संजय कुमार सिंह को कौशल विकास एवं प्रशिक्षण निदेशक के साथ समाज कल्याण निदेशक हल्द्वानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संदीप तिवारी से समाज कल्याण निदेशक का प्रभार वापस लेकर उन्हें GMVN का मिशन निदेशक बनाया गया है।

उद्योग, कर और आपदा प्रबंधन विभागों में भी नई तैनातियां की गई हैं। अभिषेक रुहेला को PMGSY का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। सौरभ गहरवार को आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग में अपर सचिव और U-PREPARE परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है।

सोनिका से आयुक्त कर और महानिरीक्षक निबंधन का प्रभार वापस लेकर GMVN के MD रहे प्रतीक जैन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मनुज गोयल से NHM मिशन निदेशक और प्रणव कुमार से अपर नगर आयुक्त देहरादून का प्रभार वापस लिया गया है।

PCS अधिकारियों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। गिरीश सिंह रावत को सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। इलागिरी को दुग्ध विकास और महिला डेयरी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सुन्दर लाल सेमवाल को सचिवालय प्रशासन विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है।

हरिद्वार और पौड़ी में ADM स्तर पर भी फेरबदल हुआ है। फिंचाराम को हरिद्वार से पौड़ी भेजा गया है, जबकि जितेंद्र कुमार को हरिद्वार का ADM प्रशासन बनाया गया है। योगेश मेहरा को देहरादून से हरिद्वार और प्रमोद कुमार को नैनीताल से चम्पावत भेजा गया है।

Related posts

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में बड़ा ऐलान: हाइड्रोजन नीति-2026 मंजूर, जमीन खरीद और तबादलों में राहत

admin

उत्तराखंड में आज “हरेला” की धूम, जानिए यह लोक पर्व कब और क्यों मनाया जाता है

admin

2 अगस्त, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment