यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : कई जिलों को मिले नए डीएम, दर्जनों IAS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे मिली कहां तैनाती - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : कई जिलों को मिले नए डीएम, दर्जनों IAS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे मिली कहां तैनाती




उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और चुस्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का व्यापक तबादला आदेश जारी किया है। इस बड़े फेरबदल में कई अहम जिलों को नए जिलाधिकारी (DM) मिले हैं, जबकि अनेक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपकर शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा लाने की कोशिश की गई है।



इस आदेश के तहत देवरिया, जौनपुर, मऊ, महाराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़ जैसे महत्वपूर्ण जनपदों में नए डीएम तैनात किए गए हैं। वहीं, राजस्व परिषद से संबद्ध रहे चर्चित अधिकारी रिंकू सिंह राही को जालौन में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में उनके इस्तीफे और फिर उसे वापस लेने को लेकर वे चर्चा में रहे थे, जहां उन्होंने काम न मिलने की शिकायत उठाई थी।

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव मधुसूदन अब देवरिया के जिलाधिकारी होंगे। सैमुअल पाल एन को जौनपुर, आनंद वर्धन को मऊ और गौरव सिंह सोगरवाल को महाराजगंज का डीएम बनाया गया है। संतोष कुमार शर्मा को फिरोजाबाद, राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद, अंकित खंडेलवाल को संभल और अभिषेक पांडेय को प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा, कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई भूमिकाएं दी गई हैं। अजय जैन को नगर आयुक्त गोरखपुर, दिनेश चंद्र को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग और निधि बंसल को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में निदेशक बनाया गया है।

अन्य तबादलों में शिव सहाय अवस्थी, अनुज सिंह, अभिनव गोपाल, डॉ. अल्का वर्मा, प्रवीण मिश्रा, दिव्या मित्तल, चंद्रशेखर, नेहा जैन, समीर, सी. इंदुमति, डॉ. वंदना वर्मा, संतोष कुमार वैश्य, राजेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, अंकुर कौशिक, अवनीश सक्सेना, हरिकेश चौरसिया, मदन सिंह गब्याल, सान्या छाबड़ा, प्रफुल्ल कुमार शर्मा, नेहा ब्यादवाल, आलोक प्रसाद, कुमार सौरभ, दयानंद प्रसाद और जुहेर बिन सगीर समेत कई अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को शासन की कार्यप्रणाली को और अधिक गतिशील और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related posts

बड़ी खबर : लखनऊ विकास प्राधिकरण के पूर्व सचिव और आईएएस अधिकारी के आवास पर विजिलेंस की छापेमारी शुरू

admin

अखंड राजपुताना सेवासंघ और कर्मवीर सोशल फाउंडेशन की ओर से वैवाहिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

admin

Watch Video Former MP MLA Azam Khan Rampur CO Hot Talk : यूपी में सपा नेता आजम खान बीच सड़क पर पुलिस कर्मियों से उलझ गए, सीओ के कुर्सी से न खड़े होने पर पूर्व मंत्री आजम अखिलेश यादव के एहसान याद दिलाने लगे, पुलिस अफसर ने भी पलट कर दिया जवाब, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment