हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन अस्पताल सील - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन अस्पताल सील


अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की है। जिले में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान कई निजी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तीन अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया, जबकि तीन अन्य संस्थानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आर.के. सिंह के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर के नेतृत्व में गठित टीम ने ज्वालापुर, कनखल और धनपुरा क्षेत्र में स्थित विभिन्न अस्पतालों और क्लीनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान श्री राम क्लिनिक (ज्वालापुर), सेठी नर्सिंग होम (कनखल), आस्था मेडिकल एंड क्लिनिक (कनखल), क्लासिक हॉस्पिटल (धनपुरा), वेलफेयर हॉस्पिटल (धनपुरा) और गैलेक्सी हॉस्पिटल (धनपुरा) की व्यवस्थाओं, पंजीकरण और चिकित्सकीय मानकों की जांच की गई।

निरीक्षण में गंभीर कमियां मिलने पर श्री राम क्लिनिक, आस्था मेडिकल एंड क्लिनिक और गैलेक्सी हॉस्पिटल को मौके पर ही सील कर दिया गया। वहीं वेलफेयर हॉस्पिटल, क्लासिक हॉस्पिटल और सेठी नर्सिंग होम के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संबंधित संस्थानों पर 50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद जिले में नियमों के विपरीत संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों में हड़कंप मच गया है।

Related posts

ओमिक्रॉन की दहशत, उत्तराखंड सरकार ने बाहर से आने वाले लोगों के लिए बॉर्डर पर आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य किया

admin

उत्तराखंड भाजपा सरकार में उठा सियासी तूफान अमित शाह ने रात में ही शांत कर दिया, सुबह तक हरक रावत और उमेश शर्मा मान गए

admin

टिहरी में बस गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत, कई घायल कुंजापुरी-हिंडोलाखाल क्षेत्र में हुआ हादसा

admin

Leave a Comment