LPG Price Hike जून की शुरुआत में महंगाई का झटका : कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, नई दरें आज से लागू - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 1, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

LPG Price Hike जून की शुरुआत में महंगाई का झटका : कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, नई दरें आज से लागू

देशभर में व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं को जून की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 42 रुपये बढ़ाकर 3,113.50 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई है। वहीं, कोलकाता में यह सिलेंडर 53.50 रुपये महंगा होकर 3,255.50 रुपये का हो गया है। इसके अलावा 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की वृद्धि की गई है, जिसके बाद दिल्ली में इसकी नई कीमत 821.50 रुपये हो गई है।

हालांकि आम घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने से होटल, रेस्तरां, ढाबों और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ सकती है, जिसका असर उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है।

इस बीच केंद्र सरकार देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और ईंधन आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए रणनीतिक भंडारण क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रही है। शुक्रवार को आयोजित अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को कम से कम 30 दिनों का LPG भंडार बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि देश में फिलहाल पेट्रोल, डीजल, LPG और प्राकृतिक गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और LPG उत्पादन लगभग 90 डीएमटी प्रतिदिन के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका है। साथ ही देशभर में LPG वितरण व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और कहीं से भी आपूर्ति बाधित होने की कोई शिकायत नहीं मिली है।

Related posts

VIDEO Karnatak PM modi Flower Grand Welcome : अभूतपूर्व स्वागत : पीएम मोदी पर की पुष्प वर्षा, हजारों लोगों ने ऐसे बरसाए फूल कि पीएम मोदी और उनकी गाड़ी ढंक गई, पूरी सड़क पर दिखा फूलों का अद्भुत नजारा, देखें वीडियो

admin

केंद्र सरकार ने नई घरेलू गैस नीति को दी मंजूरी, अब हर महीने गैस के दामों में होगा बदलाव, आम लोगों को मिलेगी

admin

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी का जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट पर पारंपरिक आदिवासी डांस से किया गया स्वागत, भारतीय मूल के लोगों से भी मिले प्रधानमंत्री

admin

Leave a Comment