यूपी में मेयर के लिए जारी की गई आरक्षण की सूची, प्रदेश में 17 महापौर में 8 रहेंगी अनारक्षित, महिलाओं का दिखा बोलबाला, देखें सूची - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी में मेयर के लिए जारी की गई आरक्षण की सूची, प्रदेश में 17 महापौर में 8 रहेंगी अनारक्षित, महिलाओं का दिखा बोलबाला, देखें सूची


गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण और यूपी मैनपुरी लोकसभा रामपुर और खतौली विधानसभा के उपचुनाव के खत्म होने के बाद ही सोमवार शाम 5 दिसंबर को उत्तर प्रदेश नगर निगम के होने वाले चुनाव के लिए महापौरों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई। कई दिनों से यूपी में मेयर की आरक्षित सूची को लेकर इंतजार भी किए जा रहा था। ‌ हालांकि अभी नगर निकाय चुनाव की तारीखों का एलान नहीं हुआ है लेकिन अच्छा का फॉर्मूला जारी कर दिया गया है। ‌ यूपी में 17 नगर निगम में मेयर पद के लिए आठ सीटों को अनारक्षित रखा गया है। इसके अलावा महिलाओं के लिए 3 सीट रिजर्व की गई है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर निगम और नगर पालिका अध्यक्ष पदों की सूची जारी कर दी। नगर निगम की बात करें तो अनुसूचित जाति के लिए 2 सीट, पिछड़ा वर्ग के लिए 4 सीट, महिला 3 सीट और 8 सीट सामान्य हैं। झांसी को अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व कर दिया गया है। वहीं मथुरा वृंदावन अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अलीगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, मेरठ अन्य पिछड़ा वर्ग, प्रयागराज अन्य पिछड़ा वर्ग, अयोध्या महिला, सहारनपुर महिला, मुरादाबाद महिला, फिरोजाबाद अनारक्षित, गाजियाबाद अनारक्षित, लखनऊ अनारक्षित, कानपुर अनारक्षित, गोरखपुर अनारक्षित, वाराणसी अनारक्षित, बरेली अनारक्षित, शाहजहांपुर अनारक्षित है।


2 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई (महिला के लिए 1 सीट)।


– पिछड़ा वर्ग के लिए 4 सीटें आरक्षित की गई (महिला के लिए 2 सीट)।


– महिलाओं के लिए 3 सीट रिजर्व की गई।


– 8 सीटों को अनारक्षित रखा गया।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने आज की “बड़ी घोषणा”, अब यूपी में महिलाओं को सीएम योगी के आदेश का इंतजार

admin

पेपर लीक के बाद रद की गई यूपीटीईटी की परीक्षा की तिथि और शेड्यूल किया जारी

admin

यूपी एमएलसी की 5 सीटों में चार पर भाजपा जीती एक पर निर्दलीय, प्रदेश की इन सीटों पर हुए थे चुनाव

admin

Leave a Comment