सीएम धामी ने पिथौरागढ़ के मुनस्यारी महोत्सव का किया शुभारंभ, बचपन की यादें भी साझा की - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 13, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ के मुनस्यारी महोत्सव का किया शुभारंभ, बचपन की यादें भी साझा की


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार 5 दिसंबर को अपने होम टाउन जनपद पिथौरागढ़ पहुंचे। यहां पर सीएम धामी ने मुनस्यारी महोत्सव का शुभारंभ किया। ‌ मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। ‌मुनस्यारी महोत्सव में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुनस्यारी को लेकर कहा कि ‘सार संसार एक मुनस्यार’ क्यों कहा जाता है, वह यहीं आकर समझा जा सकता है। मैं बचपन से ही यहां की प्राकृतिक सुंदरता से आकर्षित रहा हूं। कुछ दिन यहां रह जाओ तो यहां से जाने का मन ही नहीं करता। क्योंकि मुनस्यारी जैसी जगह पूरे विश्व में मिलना मुश्किल है। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के बाद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा- आज मुनस्यारी, पिथौरागढ़ में आयोजित मुनस्यारी महोत्सव 2022 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महोत्सव हेतु ₹8 लाख की धनराशि देने की घोषणा भी की। राज्य सरकार सीमान्त क्षेत्रों के सम्पूर्ण विकास के लिए अहर्निश कार्यरत है। बता दें कि पिछले दिनों सीएम धामी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभाएं और रोड शो किया था।

Related posts

गोल्ज्यू महोत्सव-2026 का भव्य समापन: सीएम धामी बोले- चम्पावत बनेगा देश का आदर्श जिला

admin

VIDEO : रील्स बनाने के चक्कर में महिला नदी के तेज बहाव में बह गई, बच्चे घाट पर खड़े होकर मम्मी-मम्मी चिल्लाते रहे, न करें ऐसा, देखें दर्दनाक वीडियो

admin

Uttarakhand : आज की प्रतिस्पर्धा में बने रहना है तो हमें बाजार के अनुरूप मॉडल तैयार करने होंगे, गोदाम्बरी इंटरप्राइसेस हैंडलूम के निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने नई टेक्निक अपनाने पर दिया जोर

admin

Leave a Comment