Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 14, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

PM modi deepawali celebrate Jammu Kashmir daras soldiers : आर्मी ड्रेस में पहुंचे : हर साल की तरह जवानों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, आठवीं बार आज सैनिकों के साथ मनाएंगे रोशनी का पर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2014 में केंद्र की सत्ता संभालने के बाद हर बार दीपावली जवानों के साथ मनाते आए हैं। इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी जम्मू कश्मीर “कारगिल, द्रास” में जवानों के साथ दीपावली बनाएंगे। एक बार प्रधानमंत्री आखिरी बार सैनिकों के साथ दीपावली मनाने जा रहे हैं। इसके लिए राजधानी दिल्ली से पीएम मोदी विशेष विमान से आज सुबह करीब 7:30 बजे रवाना हो गए । रविवार छोटी दीपावली को पीएम मोदी राम नगरी अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अयोध्या से रात करीब 8:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। आज सुबह उठते ही पीएम मोदी ने दिल्ली से जवानों के साथ दीपावली मनाने के लिए फ्लाइट से रवाना हो गए। पीएम मोदी जम्मू कश्मीर पहुंच चुके हैं। इसकी जानकारी पीएमओ ऑफिस ने दी है। ‌ वहीं दूसरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अयोध्या में रामलला के दर्शन कर गोरखपुर में दीपावली मनाएंगे। ‌ आइए अब आपको बताते हैं साल 2014 में पीएम मोदी ने सैनिकों के साथ कहां-कहां पर दीपावली मनाई है। ‌प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ इस बार जम्मू-कश्मीर के करगिल द्रास में जवानों संग दिवाली मनाएंगे। साल 2014 में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए हैं, वे जवानों संग ही दिवाली का पर्व मनाते हैं।

PM modi celebrate deepawali kargil daras soldiers

23 अक्तूबर 2014: सियाचिन में जवानों संग पहली दिवाली मनाई थी। 11 नवंबर 2015: पंजाब से लगी पाकिस्तानी सीमा पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। यहां वे 1965 युद्ध के वॉर मेमोरियल का दौरा भी करने पहुंचे थे। 30 अक्टूबर 2016: हिमाचल के किन्नौर में दिवाली मनाने पहुंचे थे। उन्होंने भारत चीन बॉर्डर के पास जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। 18 अक्टूबर 2017: जम्मू कश्मीर के गुरेज में पहुंचे थे। 7 नवंबर 2018: भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ उत्तराखंड के हर्षिल में दिवाली मनाई थी।
27 अक्टूबर 2019: राजौरी में एलओसी पर तैनात सैनिकों से मिलने पहुंचे थे। 14 नवंबर 2020: जैसलमेर में लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
4 नवंबर 2021: साल 2021 में जवानों संग राजौरी के नौशेरा सेक्‍टर में दिवाली मनाई थी।

यह भी पढ़ें– पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन नहीं लड़ेंगे चुनाव: ब्रिटेन में भारतवंशी ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बनने के करीब पहुंचे, चुनाव लड़ने का किया एलान

Leave a Comment