सीएम धामी ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई दीपावली - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

सीएम धामी ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई दीपावली

दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनाथ बच्चों के साथ आज काफी समय गुजारा। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिठाई और अन्य सामग्री भेंट दी। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रार्थना की। सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा की आज देहरादून में ‘अपना घर’ बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने ‘अपना घर’ में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बेसहारा बच्चों के लिए कार्य कर रही बाल महिला उत्थान समिति के लोगों को इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा इन बच्चों के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

सीएम धामी ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई दीपावली

Related posts

Congress leaders Rahul Gandhi Election Commission Action निर्वाचन आयोग का कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा एक्शन, पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर नोटिस जारी कर मांगा जवाब

admin

22 अप्रैल, दिन बुधवार का राशिफल

admin

VIDEO CM Pushkar Singh Dhami Farmer गांव के परिवेश में ढले मुख्यमंत्री : सीएम धामी को सुबह-सुबह खेत में किसान के रूप में बीज डालकर बुवाई-जुताई करते हुए देख लोग चौंक गए, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment