Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 13, 2026
Daily Lok Manch
Trending

बंगाल में आज विधायक दल की बैठक, अमित शाह की मौजूदगी में चुना जाएगा मुख्यमंत्री

बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद अब सबकी नजर राज्य के अगले मुख्यमंत्री पर टिकी है कि पार्टी किसको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपती है। शुक्रवार को इस पर से पर्दा हट जाएगा।

विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच रहे हैं। अमित शाह की उपस्थिति में शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता यानी मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, यह बैठक कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में शाम चार बजे से होगी, जिसमें मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पद की रेस में 2021 में नंदीग्राम के बाद इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री ममता को उनके घर भवानीपुर में हराने वाले नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे है।

अगले दिन नौ मई, शनिवार को कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती के दिन नई सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।

शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व शाह सहित भाजपा शासित करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

Leave a Comment