Malesia landslide: मलेशिया में भूस्खलन से 8 की मौत, कई लोग लापता, राहत बचाव कार्य जारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय मौसम राष्ट्रीय

Malesia landslide: मलेशिया में भूस्खलन से 8 की मौत, कई लोग लापता, राहत बचाव कार्य जारी




मलेशिया में शुक्रवार सुबह 16 दिसंबर को एक दुखद हादसा हुआ। राजधानी कुआलालंपुर में से कुछ दूर भूस्खलन (लैंडस्लाइड) होने से 8 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लैंड स्लाइड के बाद 50 से अधिक लोग लापता हैं। राहत और बचाव कर्मियों ने जीवित बचे लोगों के लिए साइट पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। में फंसे 53 लोगों को सुरक्षित निकाला गया राज्य के अग्निशमन और बचाव विभाग ने एक बयान में कहा कि राजधानी कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में सेलांगोर राज्य में भूस्खलन एक फार्महाउस के पास एक सड़क के किनारे हुआ। आठ मृतकों के अलावा तीन लोग लैंड स्लाइड में घायल हो गए और 51 अभी भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के मुताबिक, कुल 92 लोग भूस्खलन में फंस गए थे जिनमें से 53 को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Related posts

अदालत के फैसले से नाराज़ ट्रंप का बड़ा ऐलान: सभी देशों पर 10% अतिरिक्त टैक्स लगाने की बात

admin

PM modi Washington Ronald Reagan H1-B Visa पीएम मोदी ने अमेरिका में रह रहे लाखों प्रवासी भारतीयों की वर्षों पुरानी मांग पूरी की, H1 बी वीजा के दी सौगात, सभागार में गूंजे मोदी-मोदी के नारे, यूएस का दौरा खत्म कर अब प्रधानमंत्री मिस्र रवाना, वीडियो

admin

विधानसभा के बाद राज्यसभा चुनाव भी इसी महीने, इन राज्यों की 13 सीटों पर मुकाबला

admin

Leave a Comment