यूपी के एटा में जेपी नड्डा ने कहा, हम गन्ना की बात करते हैं तो विपक्ष के मुंह से जिन्ना निकलता है - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी के एटा में जेपी नड्डा ने कहा, हम गन्ना की बात करते हैं तो विपक्ष के मुंह से जिन्ना निकलता है



विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एटा में पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में जेपी नड्डा ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां वोट बैंक के साथ जुड़ी हैं, जातिवाद के साथ काम कर रही हैं। कोई जिन्ना के नाम पर जीता है तो कोई परिवारवाद के नाम पर पार्टी खड़ी करता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास करने वाली पार्टी है।उन्होंने कहा कि जब हम गन्ने की बात करते हैं तो उनके मुंह से जिन्ना निकलता है। मुझे और देश को उन लोगों से खतरा दिखता है जो कुर्सी और वोट के लिए लौह पुरुष सरदार पटेल जिन्होंने 567 राज्यों को एकत्र करके भारत देश बनाया, उनके मुंह से पटेल का नाम नहीं जिन्ना का जिन्न निकलता है।

Related posts

वाराणसी ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी केस में कोर्ट फैसले के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान

admin

BJP Candidate list for UP By Polls‌ : यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

admin

“जय जवान जय किसान” अब तीन प्रधानमत्रियों से जुड़ गया, आज लाल किले से पीएम मोदी ने इस नारे में 1 और नया शब्द जोड़ दिया, पूरा देश आजादी के जश्न में, देखें तस्वीरें

admin

Leave a Comment