देहरादून पहुंचा जसपाल राणा का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

देहरादून पहुंचा जसपाल राणा का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

पद्मश्री से सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर शाम देहरादून स्थित उनके आवास पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और नम आंखों से अपने प्रिय खिलाड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी उनके आवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय जसपाल राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को खेल जगत और राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुखद घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। जसपाल राणा के निधन से प्रदेशभर में शोक की लहर है और खेल जगत ने एक महान निशानेबाज को खो दिया है।

Related posts

‘मिस यूनिवर्स उत्तराखंड 2026’ अनुभा वशिष्ठ का सीएम धामी ने किया सम्मान, राष्ट्रीय मंच पर करेंगी देवभूमि का प्रतिनिधित्व

admin

Uttarakhand हर्षिल घाटी में मोबाइल नेटवर्क सेवाएं बहाल

admin

डिजिटल हुआ उत्तराखंड का सहकारिता विभाग, डॉ. धन सिंह रावत ने RCS ऑनलाइन पोर्टल किया लॉन्च, 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

admin

Leave a Comment