Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

Japan Forun Minister Yoshimasa Hayashi India Visit : दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे जापान के विदेश मंत्री योशिमाशा हयासी ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, एस जयशंकर से की मुलाकात

जापान के विदेश मंत्री योशिमाशा हयासी दो दिवसीय भारत दौरे पर शुक्रवार 28 जुलाई को राजधानी दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में जापान के विदेश मंत्री ने मेट्रो में सफर किया। इसकी तस्वीरें जापान के विदेश मंत्रालय ने शेयर की है। इस दौरान उनके साथ स्टाफ और सिक्योरिटी मौजूद रहे। हयासी ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और जापान के विदेश मंत्री योशिमाशा हयासी इंडिया-जापान फोरम अटेंड किया। कार्यक्रम के दौरान एस जयशंकर ने कहा कि जापान भारत के लिए काफी मायने रखता है। जापान ने पिछले कुछ सालों में टेक्नोलॉजी में गजब की ग्रोथ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत काफी तरक्की कर रहा है।

Leave a Comment