Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Jammu Kashmir Accident : पुंछ में मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, आठ महिलाऐं घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ  के अंतर्गत सुरनकोट ब्लॉक में एक बस हादसाग्रस्त हो गई। सुरनकोट ब्लॉक के कलाई गांव के पास हुए इस बस हादसे में कई यात्रा घायल हो गए। सभी घायलों को पुंछ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।



पुंछ जिला अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक मोहम्मद शफीक ने कहा, “थोड़ी देर पहले हमारे पास खबर आई कि एक मिनी बस का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में करीब 7-8 महिलाएं जख्मी हो गई हैं। उन सभी को प्राथमिक चिकित्सा दे दी गई है और अब उनका इलाज चल रहा है। हम उनका पूरा इलाज करके ही घर भेजेंगे।

Leave a Comment