जहांगीरपुरी शोभायात्रा हिंसा : विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख और फायरिंग करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 13, 2026
Daily Lok Manch
अपराध राष्ट्रीय

जहांगीरपुरी शोभायात्रा हिंसा : विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख और फायरिंग करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार

शनिवार को हनुमान जयंती के दिन राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा फायरिंग पथराव के बाद पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसी जांच पड़ताल में जुटी हुई है। रविवार को इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं आज पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों पर भी केस दर्ज किया है। इन दोनों पर बिना अनुमति के शोभायात्रा निकालने का आरोप है।  पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ शोभायात्रा में गोली चलाने वाले सोनू शेख को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह वही आरोपी है जो शोभायात्रा के दिन तमंचे से फायरिंग कर रहा था। वहीं दूसरी ओर हनुमान जयंती दंगों के मुख्य आरोपी अंसार और असलम सहित 14 लोगों को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने असलम और अंसार की दो दिन की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है। बाकी आरोपियों को जुडिशियल कस्टडी में भेजा गया है।

Related posts

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर कल गंगा सेवा रक्षा दल द्वारा ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर महायज्ञ का होगा आयोजन

admin

Team India Squad Ireland T20 Series : तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहली बार टीम इंडिया का बनाया गया कप्तान, कई सीनियर खिलाड़ियों को दिया गया रेस्ट

admin

पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा :  देश के सभी प्रधानमंत्रियों का संग्रहालय में जीवन दर्शन समाहित हुआ, अतीत-भविष्य की मिलेगी झलक

admin

Leave a Comment