जहांगीरपुरी शोभायात्रा हिंसा : विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख और फायरिंग करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 28, 2026
Daily Lok Manch
अपराध राष्ट्रीय

जहांगीरपुरी शोभायात्रा हिंसा : विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख और फायरिंग करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार

शनिवार को हनुमान जयंती के दिन राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा फायरिंग पथराव के बाद पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसी जांच पड़ताल में जुटी हुई है। रविवार को इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं आज पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों पर भी केस दर्ज किया है। इन दोनों पर बिना अनुमति के शोभायात्रा निकालने का आरोप है।  पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ शोभायात्रा में गोली चलाने वाले सोनू शेख को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह वही आरोपी है जो शोभायात्रा के दिन तमंचे से फायरिंग कर रहा था। वहीं दूसरी ओर हनुमान जयंती दंगों के मुख्य आरोपी अंसार और असलम सहित 14 लोगों को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने असलम और अंसार की दो दिन की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है। बाकी आरोपियों को जुडिशियल कस्टडी में भेजा गया है।

Related posts

Morocco Earthquake : रेस्क्यू जारी : मोरक्को में चारों तरफ तबाही का खौफनाक मंजर, भीषण भूकंप ने 1000 से अधिक लोगों की गई जान, 1200 लोग घायल, सैकड़ों मलबे में दबे

admin

बेरोजगार बोले क्या करें मजबूरी, चपरासी-ड्राइवर, माली और स्वीपर के 15 पोस्ट के लिए हाई क्वालिफाइड हजारों युवा लगे कतार में

admin

पांच राज्यों में नेताओं को चुनावी रैली के लिए अभी और इंतजार करना होगा, निर्वाचन आयोग ने दिया यह नया आदेश

admin

Leave a Comment