IRDAI New Chairman : अजय सेठ बने आईआरडीएआई के नए चेयरमैन - Daily Lok Manch
July 15, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

IRDAI New Chairman : अजय सेठ बने आईआरडीएआई के नए चेयरमैन

  • सेठ 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे 2021 से DEA सचिव के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने देश की आर्थिक नीतियों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

केंद्र सरकार ने अजय सेठ को इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। सूत्रों के मुताबिक, सेठ अगले तीन साल तक इस अहम पद पर रहेंगे। यह नियुक्ति इसलिए खास है, क्योंकि मार्च 2025 से IRDAI का चेयरमैन पद खाली था, जब देबाशीष पांडा ने अपने तीन साल के कार्यकाल के बाद इस्तीफा दे दिया था। अजय सेठ इससे पहले वित्त मंत्रालय में डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (DEA) के सचिव के तौर पर काम कर चुके हैं।

 



सेठ 1987 बैच के कर्नाटक कैडर के IAS अधिकारी हैं। वे 2021 से DEA सचिव के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने देश की आर्थिक नीतियों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। मार्च 2025 में सरकार ने उन्हें राजस्व सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था, जब तुहिन कांता पांडे को SEBI का चेयरपर्सन बनाया गया। सेठ के पास पब्लिक सर्विस में 33 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसने उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए एक मजबूत दावेदार बनाया।

Related posts

Terrorists Ambushed an Army Vehicle in Gulmarg : घाटी में आतंकियों का सेना के वाहन पर हमला, दो जवान शहीद, दो पोर्टरों की भी मौत

admin

28 मार्च, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

Delhi Tihar Jail Tillu tajpuriya Murder Video दिल्ली तिहाड़ की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर, जेल के अंदर दीवार से कूदकर दर्जनों खूंखार कैदियों ने बैरक में बंद गैंगस्टर को बाहर निकालकर चाकू से 90 बार वार किए, देखें दिल दहला देने वाला खौफनाक वीडियो

admin

Leave a Comment