ब्रिक्स सम्मेलन: ईरान के विदेश मंत्री अराघची की पीएम मोदी से मुलाकात - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 16, 2026
Daily Lok Manch
Recent Trending

ब्रिक्स सम्मेलन: ईरान के विदेश मंत्री अराघची की पीएम मोदी से मुलाकात

ब्रिक्स सम्मेलन में गुरुवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय घटनाक्रम और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में ब्रिक्स के अन्य प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

ईरान दूतावास ने दी जानकारी

भारत में ईरान के दूतावास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंचे इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री डॉ. सैयद अब्बास अराघची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

बैठक में शामिल होने के लिए ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची बुधवार रात नई दिल्ली पहुंचे थे। उनके साथ ब्रिक्स देशों के अन्य प्रतिनिधि भी भारत पहुंचे।

सेवा तीर्थ में संयुक्त मुलाकात

गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और ब्रिक्स के अन्य प्रतिनिधियों से संयुक्त मुलाकात की। तय कार्यक्रम के अनुसार शाम सात बजे विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ओर से भारत मंडपम में रात्रिभोज का आयोजन किया गया।

एस. जयशंकर ने रखा भारत का पक्ष

भारत मंडपम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दुनिया भर से पहुंचे विदेश मंत्रियों का स्वागत किया और बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने वैश्विक मुद्दों पर भारत के स्पष्ट रुख को सामने रखा।

उन्होंने कहा, “शांति और सुरक्षा वैश्विक व्यवस्था के केंद्र में हैं। हाल के संघर्षों ने संवाद और कूटनीति के महत्व को और अधिक स्पष्ट किया है। इस जटिल और अनिश्चित दुनिया में चर्चाओं को समानता और साझा, लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों के सिद्धांतों को बनाए रखते हुए सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए। तकनीकी प्रगति वैश्विक परिदृश्य को नया आकार दे रही है और इसका उपयोग सुशासन तथा समावेशी विकास के लिए किया जा सकता है। आतंकवाद के खिलाफ सहयोग मजबूत करने को लेकर भी साझा हित जुड़े हैं।”

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अराघची का बयान

ईरान इस्लामिक रिपब्लिक की सरकार के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से साझा जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री अराघची ने नई दिल्ली में विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान मीडिया से कहा कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज उन सभी कमर्शियल जहाजों के लिए खुला है, जो ईरानी नौसेना के साथ सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा रुकावटें अमेरिका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के कारण पैदा हुई हैं।

मलेशिया, ब्राजील और रूस के विदेश मंत्रियों से भी मुलाकात

पोस्ट के अनुसार, विदेश मंत्री अराघची ने नई दिल्ली में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान मलेशिया के विदेश मंत्री मोहम्मद हसन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय सहयोग पर चर्चा हुई।

इसके अलावा अराघची ने ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा से भी बातचीत की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों और बहुपक्षीय ढांचों के भीतर सहयोग को लेकर विचार-विमर्श किया।

नई दिल्ली में आयोजित बैठक के दौरान अराघची ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय घटनाक्रम और बहुपक्षीय मंचों पर समन्वय को लेकर चर्चा हुई।

Related posts

CM Dhami Cabinet meeting उत्तराखंड की धामी सरकार का बड़ा फैसला : अब विधवा पुत्रवधू भी होगी मृतक आश्रित में

admin

30 नवंबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

Kedarnath By Election BJP candidate Name Announced : केदारनाथ उपचुनाव सीट पर भाजपा ने उतारा अपना प्रत्याशी, देखें किसको मिला टिकट

admin

Leave a Comment