Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर अभद्र रील बनाने के बजाय समाज को जागरूक करने का करें काम : डॉ अर्चना शुक्ला ने युवाओं से की अपील




सुजानगंज/जौनपुर/ ‌मौजूदा समाज सोशल मीडिया के जाल में इस कदर उलझा है कि मूल बातें अब कम ही सुनाई देती हैं। आज के समय में जिस प्रकार फेसबुक से लेकर सोशल मीडिया पर रील के माध्यम से अपने आपको स्थापित करने के लिए होड़ सी लग गयी है। वह समाज को एक दिन ऐसे पतन की ओर ले जाकर खड़ा कर देगा जहां पर समाज में ऐसे लोगों का जीना दूभर हो जायेगा । उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए डॉक्टर अर्चना शुक्ला क्षेत्रीय मंत्री,भाजपा कि.मो.संरक्षक सदस्य भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश ने बताया कि आज के समय में जिस प्रकार आज की महिलाएं अथवा पुरुषों में अभद्र रील बनाने को लेकर होड़ लगी है। वह अच्छे समाज के लिए ठीक नहीं है। ऐसी रील आप सब बनाए जिससे समाज की दिशा और दशा दोनों में परिवर्तन हो और एक नये समाज का निर्माण हो सके जहां घर परिवार के साथ सभी लोग सोशल मीडिया पर वायरल रील देख सके। अभद्र एवं गंदी रीलो से एक बार पैसा जरूर मिल जाता है। पर आप को अच्छे समाज के लोग आप को नापसंद भी करते हैं। अच्छी रील भी वायरल होता उससे भी धन अर्जन होता है । ये जरूरी नहीं कि गंदी रील ही वायरल होगी अंत में रील बनाने वाले लोगों से निवेदन करते हुए डा. शुक्ला ने कहां आप सब सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट डाले जो समाज के लिए कल्याण कारी हो तथा समाज को एक अच्छे समाज के निर्माण में सहयोग प्राप्त हो सके।

पंकज मणि तिवारी, जौनपुर

Leave a Comment