Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 16, 2026
Daily Lok Manch
Recent Trending

फिर लगा महंगाई का तगड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल के दामों में एक और बड़ी बढ़ोतरी, जनता की बढ़ी चिंता, नई कीमत आज से लागू



देशभर में आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार लगातार गहराती जा रही है। सोमवार 25 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बड़ा इजाफा कर दिया। नई दरों के अनुसार पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गई है। लगातार बढ़ती कीमतों ने वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा के सामान की लागत को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

सबसे बड़ी बात यह है कि मई महीने में ईंधन कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है। इससे पहले 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था। वहीं 19 मई को दोनों ईंधनों की कीमतों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके अलावा 15 मई को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में ₹3 प्रति लीटर तक का इजाफा किया था।

लगातार बढ़ रही कीमतों से लोगों के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन महंगा होने से आने वाले दिनों में सब्जियों, फल, दूध और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल सकता है। जनता अब सरकार और तेल कंपनियों से राहत की उम्मीद लगाए बैठी है।

Leave a Comment