September 9, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

भारतीय नौसेना ने 1531 पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जारी किया नोटिफिकेशन

सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं के पास सुनहरा अवसर है। इंडियन नेवी ने कई पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। ट्रेड्समैन स्किल्ड के पदों पर यह भर्ती की जाएगी। इसमें अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ‌आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। ‌भारतीय नौसेना ने 1531 पदों के लिए यह भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को अंग्रेजी के साथ किसी भी 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिस ट्रेनिंग पूरा कर चुके या सेना, नौसेना और वायु सेना की उपयुक्त तकनीकी शाखा में दो साल की नियमित सेवा के साथ मैकेनिक या समकक्ष के रूप में सेवा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। जो उम्मीदवार इसमें अप्लाई करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

Leave a Comment