Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 31, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स

टी-20 वर्ल्ड कप के आखिरी लीग भारत ने जिंबाब्वे से हराया, सूर्य कुमार ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा टीम इंडिया का मुकाबला


टी-20 वर्ल्ड कप के आखिरी लीग मैच में टीम इंडिया ने जिंबाब्वे को हरा दिया है। टीम इंडिया ने सुपर-12 स्टेज में अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया अपने ग्रुप की टॉपर बन गई है और उसका सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला तय हो गया है।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। 20 ओवर में 5 विकेट खोकर भारत ने 186 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 25 बॉल में 61 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 244 का रहा। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े।वहीं, केएल राहुल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 35 बॉल में 51 रन बनाए।टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का फ्लॉप शो आज के मैच में भी जारी रहा। रोहित ने 13 बॉल का सामना किया और 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली भी सिर्फ 26 रन बना पाए। ऋषभ पंत भी प्लेइंग इलेवन में मिले मौके को भूना नहीं पाए और 5 बॉल में 3 रन बनाकर आउट हो गए।

Leave a Comment