September 13, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

मेघालय विधानसभा चुनाव को लेकर भारत-बांग्लादेश सीमा सील की गई, 27 फरवरी को होंगे मतदान

चुनाव आयोग ने मेघालय विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत-बांग्लादेश बॉर्डर को सील करने का आदेश दिया है। मेघालय विधानसभा की 60 में से 59 सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी। नतीजे दो मार्च को आएंगे। मेघालय से बांग्लादेश का बॉर्डर 443 KM की दूरी पर है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी एफ आर खारकोंग ने शुक्रवार को बताया कि असम से लगी अंतर्राज्यीय बॉर्डर को भी दो मार्च तक सील करने का आदेश दिया गया है।

Leave a Comment