IND vs NZ Final : चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 252 रन का टारगेट दिया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

IND vs NZ Final : चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 252 रन का टारगेट दिया

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 252 रन का टारगेट दिया है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता। टीम की ओर से सबसे ज्यादा 63 रन डेरिल मिचेल ने बनाए। जबकि माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 53 रन की पारी खेली। मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स (34) के साथ 57 रन और माइकल ब्रेसवेल के साथ 47 रन की अहम साझेदारियां कीं। रचिन रविंद्र (37), विल यंग (15) और केन विलियम्सन (11) बड़ी शुरुआत नहीं दे पाए। इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा और मो. शमी को 1-1 विकेट मिला।

Related posts

Uttarakhand Nanital Bus Accident  : उत्तराखंड में रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी चार लोगों की मौत, कई घायल

admin

यूपी में पांचवां एक्सप्रेसवे भी हुआ शुरू, पीएम मोदी ने बटन दबाकर किया उद्घाटन, इन जिलों से होकर गुजरेगा

admin

हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले सुक्खू कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर नजर

admin

Leave a Comment