Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार

भीषण ठंड को देखते हुए उत्तराखंड में सभी विद्यालय 15 जनवरी तक बंद रहेंगे


दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कई दिनों से भीषण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यूपी दिल्ली एनसीआर में 15 जनवरी तक स्कूल बंद हो गए हैं। उत्तराखंड सरकार ने भी शीत लहर और ठंड को देखते हुए यहां भी 15 जनवरी तक सभी विद्यालय बंद करने के आदेश जारी किए हैं। उत्तराखंड में तापमान न्यूनतम माइनस तक गिर जा रहा है। खास तौर पर सुबह और शाम के वक्त तापमान में पिछले कुछ वक्त में खासी गिरावट आई है. ऐसे में शिक्षा विभाग भी बढ़ती सर्दी को देखते हुए एहतियातन स्कूलों में छुट्टी को लेकर फैसला ले चुका है। इसके लिए शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अब प्रदेश के सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

Leave a Comment