भीषण ठंड को देखते हुए उत्तराखंड में सभी विद्यालय 15 जनवरी तक बंद रहेंगे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार

भीषण ठंड को देखते हुए उत्तराखंड में सभी विद्यालय 15 जनवरी तक बंद रहेंगे


दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कई दिनों से भीषण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यूपी दिल्ली एनसीआर में 15 जनवरी तक स्कूल बंद हो गए हैं। उत्तराखंड सरकार ने भी शीत लहर और ठंड को देखते हुए यहां भी 15 जनवरी तक सभी विद्यालय बंद करने के आदेश जारी किए हैं। उत्तराखंड में तापमान न्यूनतम माइनस तक गिर जा रहा है। खास तौर पर सुबह और शाम के वक्त तापमान में पिछले कुछ वक्त में खासी गिरावट आई है. ऐसे में शिक्षा विभाग भी बढ़ती सर्दी को देखते हुए एहतियातन स्कूलों में छुट्टी को लेकर फैसला ले चुका है। इसके लिए शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अब प्रदेश के सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

Related posts

Electric High speed two wheeler : देश में अब हाईस्पीड में “सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक वेनिस इको स्कूटर लॉन्च”, कंपनी ने सात रंगों में बाजार में उतारा

admin

राजकीय महाविद्यालय पांगी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए

admin

चार धाम के तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज में छाया जश्न, ‘देवस्थानम बोर्ड’ को सीएम धामी ने किया निरस्त

admin

Leave a Comment