20 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग के एसडीओ को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 29, 2026
Daily Lok Manch
अपराध उत्तराखंड

20 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग के एसडीओ को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में शनिवार को विद्युत विभाग के एसडीओ को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह मामला हरिद्वार, कनखल स्थित जगजीतपुर के राजा गार्डन का है। यहां पर भाजपा के सभासद लोकेश पाल के भाई महेश पाल ने नया मकान बनवाया हुआ है। मकान में नया बिजली का कनेक्शन लेने के लिए उन्होंने आवेदन किया था। लेकिन पिछले काफी समय से बिजली विभाग में तैनात एसडीओ संदीप शर्मा कनेक्शन देने में कई प्रकार के बहाने बना रहे थे। आरोप है कि एसडीओ ने बिजली कनेक्शन देने के लिए महेश से 20 हजार रुपए की डिमांड की थी। ‌एसडीओ की रिश्वत की डिमांड पर भाजपा नेता के भाई महेश ने इसकी सूचना विजिलेंस विभाग को दी। इस पर विजिलेंस ने एसडीओ को पकड़ने के लिए पूरी प्लानिंग की। शनिवार दोपहर महेश पाल 20 हजार रुपए लेकर पहुंचा। एसडीओ के रिश्वत लेते ही विजिलेंस ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। बता दें कि एसडीओ संदीप शर्मा उत्तराखंड में बिजली संगठन कर्मचारियों के नेता के रूप में भी जाना जाता है। हिरासत में लिए गए एसडीओ से पुलिस और विजिलेंस की टीम कई पुराने मामले भी खंगालने में जुटी हुई है। 

Related posts

VIDEO धार्मिक स्थल ऐसा न करें :  विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बद्रीनाथ धाम मंदिर के मुख्य द्वार पर फोटो खिंचवाने के चक्कर में श्रद्धालुओं में हो गई जमकर हाथापाई, दोनों ओर से चले लात-घूंसे, “देखिए शर्मसार करने वाला वीडियो”

admin

उत्तराखंड में बारिश का कहर: तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बागेश्वर के सभी स्कूल बंद

admin

Makar Sankranti 2026 : मकर संक्रांति पर हरिद्वार से कुमाऊं तक आस्था का सैलाब, गंगा-संगम स्नान को उमड़े लाखों श्रद्धालु

admin

Leave a Comment