Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand: खराब मौसम को देखते हुए सीएम धामी ने चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में कई दिनों से मौसम खराब बना हुआ है । रुक-रुक कर बारिश हो रही है। खराब मौसम की वजह से चार धाम यात्रा की बुरी तरह प्रभावित हुई है। बुधवार 28 जून को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयत्रियों से मौसम की जानकारी लेकर आने को कहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है।
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आ रहे यात्रियों से निवेदन किया है कि मौसम विभाग की ओर से दिए गए अलर्ट को देखते हुए देवभूमि में प्रवेश करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। जिसके चलते प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। हालांकि, भारी बारिश के चलते समय-समय पर यात्रा में रुकावट पैदा हो रही है। ऐसे में अब मानसून आने पर जो अलर्ट जारी किया गया है, उसको लेकर यात्रियों को मौसम की जानकारी लेकर ही अपनी यात्रा शुरू करनी चाहिए। जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Leave a Comment