यूपी में भगवा वस्त्र पहनकर ईदगाह में पढ़ी नमाज, बोले, योगीराज में मोहब्बत वाला माहौल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी में भगवा वस्त्र पहनकर ईदगाह में पढ़ी नमाज, बोले, योगीराज में मोहब्बत वाला माहौल

मंगलवार को देश भर में ईद मनाई गई। इस मौके पर कई तस्वीरें सामने आई। ‌दोनों ही तस्वीरें मीडिया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही। राम की नगरी अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी के घर पहुंच कर उन्हें ईद की बधाई दी तो इकबाल ने भी पुजारी का स्वागत कर उन्हें अक्षय तृतीया की बधाई दी। ऐसे ही एक तस्वीर यूपी के मुजफ्फरनगर से सामने आई। ‌ संभवत : यह पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी ने ईदगाह में भगवा कपड़ा पहनकर नमाज अदा की हो। मुजफ्फरनगर के कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ मोहम्मद समर गजनी ने भगवा कपड़ा पहनकर और गले में  भाजपा का पटका लगाकर नमाजियों के बीच में बैठकर नमाज अदा की। अपने वेशभूषा की वजह से समर गजनी पूरे शहर में चर्चा में आ गए। ‌जब वह नमाज अदा करने जा रहे थे सड़कों पर सभी की निगाहें उन्हीं की ओर टिकी रही। ईदगाह से नमाज पढ़ने के बाद बाहर आने पर तमाम मीडिया कर्मियों ने उन्हें घेर लिया। भगवा कपड़े पहनकर नमाज अदा करने के बारे में जब मोहम्मद समर गजनी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘आज योगी जी के राज में मोहब्बत वाला माहौल है, योगी जी ने पूरे उत्तर प्रदेश को भगवामय कर दिया है। 

Mohammed Samar gajni

Related posts

BJP MP Relief फिलहाल भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया की संसद की सदस्यता नहीं जाएगी, कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से सजा पर लगाई रोक

admin

UP Karauli Sarkar Santosh Singh bhadoriya चमत्कारिक बाबा ! : डॉक्टर के साथ मारपीट के लगे आरोप के बाद अचानक देश भर में चर्चा में आए करौली शंकर बाबा, यूपी के इस जिले में जन्मे बाबा किसान आंदोलन से चमके और बनाया करोड़ों का साम्राज्य, देखें वीडियो

admin

UP cabinet meeting : सीएम योगी ने दी सौगात, यूपी में खुलेंगे चार नए प्राइवेट विश्वविद्यालय, इन शहरों में खोले जाएंगे, शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी 

admin

Leave a Comment